Bhumi Pednekar called the gang rape of a minor on a moving bus in Delhi 'shameful'.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने दिल्ली में एक बस में नाबालिग लड़की के साथ हाल ही में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना को ‘‘शर्मनाक’’ बताया।
अभिनेत्री ने सोमवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस घटना के बारे में एक पोस्ट साझा किया और लिखा, ‘‘हम इस तरह की घटनाओं को बार-बार होते हुए कैसे देख सकते हैं। शर्मनाक।’’
दिल्ली में एक चलती बस में 16 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बस करीब 43 किलोमीटर तक चलती रही और फिर लड़की को कथित तौर पर बीच रास्ते में छोड़ दिया गया।
पीड़िता चार अगस्त की रात ग्रेटर नोएडा के परी चौक से बस में इस उम्मीद में चढ़ी थी कि उसे नोएडा सेक्टर-63 में उतार दिया जाएगा, लेकिन चलती बस में वाहन के चालक और कंडक्टर ने उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया।
बाद में उसे उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास छोड़ दिया गया।