पश्चिम बंगाल बोर्ड के बारहवीं कक्षा के परिणाम 14 मई को जारी किए जाएंगे

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 22-04-2026
The West Bengal Board's Class 12 results will be released on May 14.
The West Bengal Board's Class 12 results will be released on May 14.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
पश्चिम बंगाल बोर्ड के बारहवीं कक्षा के अंतिम परीक्षाओं के परिणाम 14 मई को जारी किए जाएंगे। पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (डब्ल्यूबीसीएचएसई) ने बुधवार को यह जानकारी दी।
 
डब्ल्यूबीसीएचएसई के अध्यक्ष पार्थ कर्मकार द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा में शामिल हुए छात्र पूर्वाह्न 11 बजे से निर्धारित वेबसाइट के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम देख सकेंगे। इसने कहा कि वेबसाइट का विवरण अलग से सूचित किया जाएगा।
 
चौथे और अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 से 27 फरवरी तक आयोजित की गईं।
 
शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि परीक्षाएं समाप्त होने के लगभग 100 दिनों के भीतर ही परिणाम घोषित किए जा रहे हैं; हालांकि, इस कार्यक्रम पर विधानसभा चुनावों का भी असर पड़ा है। राज्य में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होना है और चार मई को मतगणना होगी।