छात्रवृत्ति और शिक्षा ऋण से पूरी की अमेरिका में पढ़ाई : कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 03-08-2026
I completed my studies in the US with the help of scholarships and education loans: CJP founder Abhijit Dipke
I completed my studies in the US with the help of scholarships and education loans: CJP founder Abhijit Dipke

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ जोरदार आंदोलन का नेतृत्व करने के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके विदेश में अपनी पढ़ाई के खर्च को लेकर उठ रहे सवालों के घेरे में हैं।

दीपके ने सोमवार को कहा कि अमेरिका में उनकी पढ़ाई छात्रवृत्ति और शिक्षा ऋण के माध्यम से पूरी हुई।
 
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित अपने आवास पर ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए विशेष साक्षात्कार में दीपके ने निर्वासित बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन की उस टिप्पणी को भी खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने दिल्ली में परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ कॉजपा के आंदोलन की तुलना वर्ष 2024 में शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार को सत्ता से बाहर करने वाले बांग्लादेश के छात्र आंदोलन से की थी।
 
दीपके ने कहा, ‘‘ बांग्लादेश और नेपाल के आंदोलनों का जिक्र हमें बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। हम उनसे अलग हैं।’’
 
उन्होंने अपनी शिक्षा पर हुए खर्च और वित्तीय स्रोतों को लेकर सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मांगी गई जानकारी पर भी बेपरवाह रुख अपनाया और कहा कि अब तक उन पर कोई व्यक्तिगत हमला नहीं हुआ है।