28 August: Forbes included Mayawati among the 100 most powerful women in the world
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को 28 अगस्त का दिन हमेशा याद रहेगा, क्योंकि यही वह दिन है, जब दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में शुमार ‘फोर्ब्स’ ने उन्हें दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया था.
2023 में आज ही के दिन ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचा और बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय बने। नीरज ने पुरूषों की भालाफेंक स्पर्धा में 88 . 17 मीटर के थ्रो के साथ यह उपलब्धि हासिल की.
देश-दुनिया के इतिहास में 28 अगस्त की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1600 : मुगलों ने अहमदनगर पर कब्जा किया.
1896 : उर्दू शायर फिराक गोरखपुरी का जन्म.
1904 : कलकत्ता से बैरकपुर तक प्रथम कार रैली का आयोजन.
1916 : प्रथम विश्वयुद्व में इटली ने जर्मनी के खिलाफ युद्व की घोषणा की.
1922 : जापान साइबेरिया से अपने सैनिकों को वापस बुलाने पर सहमत हुआ.
1924 : जॉर्जिया में सोवियत संघ के खिलाफ विद्रोह में हजारों लोगों की मौत.
1956 : इंग्लैड ने क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया को हटाकर एशेज श्रृंखला पर कब्जा जमाया.
1972 : साधारण बीमा कारोबार राष्ट्रीयकरण विधेयक पारित.
1984 : सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया.
1986 : भाग्यश्री साठे शतरंज में ग्रैंडमास्टर बनने वाली भारत की पहली महिला बनीं.
1990 : इराक ने कुवैत को अपना 19वां प्रांत घोषित किया.
1992 : श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट कैरियर की शुरुआत की.
1996 : इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी डायना ने औपचारिक तौर पर तलाक लिया.
1999 : मेजर समीर कोतवाल असम में उग्रवादियों के एक गुट के साथ मुठभेड़ में शहीद.
2008 : अंतरराष्ट्रीय पत्रिका ‘फोर्ब्स’ ने उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया.
2018 : भारत के मंजीत सिंह ने जकार्ता एशियाई खेलों की पुरुष 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता.
2019 : पूर्वी मेक्सिको के एक क्लब ‘मेक्सिको बार’ पर बंदूकधारियों ने गैसोलीन बम फेंक कर उसे आग लगा दी, 25 लोगों की मौत.
2020 : पाकिस्तान में भारी बारिश, बाढ़ से 39 लोगों की मौत.
2021 : बांग्लादेश में दो नौकाओं की टक्कर में यात्री नाव डूबी, 22 की मौत.
2022 : लीबिया की राजधानी त्रिपोली में हिंसक झड़पों में 30 लोगों की मौत.
2023 : ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने बुडापेस्ट रचा इतिहास, विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय बने.
2024 : बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने दक्षिणपंथी जमात-ए-इस्लामी और इसकी छात्र इकाई इस्लामी छात्र शिबिर से प्रतिबंध हटाया.
2024 : इजराइल ने वेस्ट बैंक में बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू किया, नौ फलस्तीनियों की मौत.