वायदा बाजार में जस्ता के भाव में मामूली तेजी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 10-08-2026
Zinc prices rise marginally in the futures market
Zinc prices rise marginally in the futures market

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
वायदा बाजार में सोमवार को जस्ता का भाव मामूली 0.03 प्रतिशत बढ़कर 389.20 रुपये प्रति किलो रहा। मुख्य रूप से सटोरियों के सौदा बढ़ाये जाने से जस्ता के वायदा भाव में कुछ तेजी आई।
 
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने में डिलीवरी के लिए जस्ता का भाव 0.03 प्रतिशत बढ़कर 389.20 रुपये प्रति किलो रहा। इसमें 434 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
 
कारोबारियों के अनुसार, हाजिर बाजार में मजबूत मांग के बीच सटोरियों के सौदा बढ़ाये जाने से जस्ता वायदा में हल्की तेजी आई।