कच्चे तेल में तेजी से रुपया 11 पैसे टूटकर 95.28 प्रति डॉलर पर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 10-08-2026
Rupee falls 11 paise to 95.28 per dollar on rise in crude oil prices
Rupee falls 11 paise to 95.28 per dollar on rise in crude oil prices

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
मजबूत डॉलर और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच सोमवार को रुपया 11 पैसे कमजोर होकर 95.28 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर रहा।
 
विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक, पश्चिम एशिया वार्ता में कोई प्रगति नहीं होने और डॉलर में मजबूती से स्थानीय मुद्रा पर दबाव रहा। हालांकि, विदेशी निवेशकों के प्रवाह ने रुपये को थोड़ा सहारा दिया।
 
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.18 पर खुला और कारोबार के दौरान 95.18 से लेकर 95.31 के दायरे में कारोबार करता रहा। अंत में यह 95.28 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले सत्र के मुकाबले 11 पैसे की गिरावट है।
 
रुपया पिछले कारोबारी सत्र में शुक्रवार को 95.17 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
 
जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, “रुपया पिछले सत्र के स्तर से मामूली कमजोर हुआ है। ब्रेंट क्रूड के 84 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर जाने और व्यापार घाटे पर इसके संभावित असर के कारण दबाव बना। हालांकि, विदेशी पोर्टफोलियो निवेश का सकारात्मक प्रवाह अगस्त में भी जारी होने से रुपये को सहारा मिल रहा है।