Crude oil futures rose by Rs 51 to Rs 7,475 per barrel.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
वायदा बाजार में कच्चे तेल का भाव सोमवार को 0.69 प्रतिशत बढ़कर 7,475 रुपये प्रति बैरल रहा। हाजिर बाजार में मजबूती के बीच प्रतिभागियों के सौदा बढ़ाने से कच्चा तेल के वायदा भाव में तेजी आई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त में कच्चे तेल का भाव 51 रुपये यानी 0.69 प्रतिशत बढ़कर 7,475 रुपये प्रति बैरल रहा।
वायदा कारोबार में प्रतिभागतियों के सौदा बढ़ाने से कच्चे तेल के दाम में तेजी आई।
वैश्विक स्तर पर, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड का भाव 0.51 प्रतिशत बढ़कर 78.58 डॉलर प्रति बैरल पर रहा, जबकि ब्रेंट क्रूड 0.69 प्रतिशत बढ़कर 84.13 डॉलर प्रति बैरल हो गया।