ताजा सौदों की लिवाली से एल्युमीनियम की वायदा कीमतों में तेजी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 10-08-2026
Aluminium futures rise on fresh buying
Aluminium futures rise on fresh buying

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली से वायदा कारोबार में सोमवार को एल्युमीनियम की कीमत 2.60 रुपये की तेजी के साथ 353.15 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
 
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह की डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव 2.60 रुपये यानी 0.74 प्रतिशत की तेजी के साथ 353.15 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 286 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
 
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने के बीच कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम कीमतों में तेजी आई।