Stock market falls for the third consecutive day, Sensex falls by another 374 points
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट रही। वैश्विक शेयर बाजारों में नरम रुख और पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की ऊंची कीमत के कारण मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 374 अंक टूटा जबकि एनएसई निफ्टी 141 अंक के नुकसान में रहा।
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 373.93 अंक यानी 0.49 प्रतिशत टूटकर 76,570.35 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 808.56 अंक की गिरावट के साथ 76,135.72 अंक पर आ गया था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 141.35 अंक यानी 0.59 प्रतिशत फिसलकर 23,914.45 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और इन्फोसिस में प्रमुख रूप से गिरावट रही।