आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण (ईपीसी) कंपनी अन्नू प्रोजेक्ट्स लिमिटेड का शेयर अपने निर्गम मूल्य 99 रुपये के मुकाबले 27 प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।
बीएसई पर शेयर 75 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ जो निर्गम मूल्य से 24.24 प्रतिशत कम है।
एनएसई पर इसने 27.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72 रुपये पर शुरुआत की।
कंपनी का बाजार मूल्यांकन 497.88 करोड़ रुपये रहा।
अन्नू प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन 2.93 गुना अभिदान मिला था।
कंपनी के 175 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 94 से 99 रुपये प्रति शेयर था।