आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 16-07-2026
Sensex, Nifty rise in early trade on buying of IT companies' shares
Sensex, Nifty rise in early trade on buying of IT companies' shares

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयर की खरीदारी से सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही।
 
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 185.77 अंक चढ़कर 77,400.40 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 42.15 अंक की बढ़त के साथ 24,132.60 अंक पर रहा ।
 
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक्नोलॉजीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस और बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे अधिक बढ़त में रहे। दूसरी ओर, इटर्नल, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर नुकसान में रहे।
 
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 6.31 प्रतिशत लुढ़क गया। जापान का निक्की 225 और चीन का एसएसई कम्पोजिट भी नुकसान में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में रहा।
 
अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।