मनीव्यू का शेयर 63.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ बाजार में सूचीबद्ध

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 01-10-2026
Moneyview shares listed on the market with a gain of 63.5 percent
Moneyview shares listed on the market with a gain of 63.5 percent

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
डिजिटल ऋण मंच मनीव्यू लिमिटेड का शेयर अपने 34 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 63.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ बृहस्पतिवार को बाजार में सूचबीद्ध हुआ।
 
बीएसई पर शेयर ने 55.61 रुपये पर कारोबार शुरू किया, जो निर्गम मूल्य से 63.55 प्रतिशत अधिक है। एनएसई पर यह निर्गम मूल्य से 61.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 55 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।
 
कंपनी का बाजार मूल्यांकन 10,103.73 करोड़ रुपये रहा।
 
मनीव्यू लिमिटेड की आरंभिक शेयर बिक्री को सोमवार को बोली के अंतिम दिन 98.46 गुना अभिदान मिला था।
 
कंपनी के 1,092 करोड़ रुपये के आईपीओ का मूल्य दायरा 32-34 रुपये प्रति शेयर था।
 
नए शेयर से जुटाई गई राशि में से 325 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी के ऋण कारोबार को बढ़ाने के लिए किया जाएगा, जबकि 250 करोड़ रुपये उसकी एनबीएफसी अनुषंगी के पूंजी आधार को बढ़ाने में लगाए जाएंगे। शेष राशि का इस्तेमाल सामान्य कारोबारी जरूरतों के लिए किया जाएगा।