दिल्ली में सोना 900 रुपये टूटा, चांदी 5,300 रुपये लुढ़की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 23-04-2026
Gold falls by ₹900 in Delhi; silver tumbles by ₹5,300.
Gold falls by ₹900 in Delhi; silver tumbles by ₹5,300.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 900 रुपये टूटकर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही वहीं कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच चांदी 5,300 रुपये लुढ़ककर 2.50 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

पिछले कारोबारी सत्र में सोने की कीमत 1,57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
 
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, बृहस्पतिवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 900 रुपये टूटकर 1,56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रहा।
 
चांदी की कीमत 5,300 रुपये टूटकर 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रही, जो बुधवार के बंद भाव 2,55,300 रुपये प्रति किलोग्राम से कम है।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही, क्योंकि मजबूत डॉलर और तेल की बढ़ती कीमतों ने बाजार की कारोबारी धारणा को प्रभावित किया।’’