घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 18-03-2026
Domestic stock markets rise in early trade
Domestic stock markets rise in early trade

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और वैश्विक बाजारों में मजबूती से सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई।
 
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 518.84 अंक चढ़कर 76,589.68 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 157.75 अंक की बढ़त के साथ 23,738.90 अंक पर पहुंच गया।
 
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंटरग्लोब एविएशन, ट्रेंट, एचसीएल टेक, इन्फोसिस और महिंद्रा एंड महिंद्रा प्रमुख के शेयर लाभ में रहे। दूसरी ओर, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में गिरावट दर्ज की गई।
 
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में करीब चार प्रतिशत तथा जापान के निक्की 225 में दो प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की गई जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग मामूली गिरावट में रहे।
 
अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।
 
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.9 डॉलर प्रति बैरल रहा।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिवकाल रहे थे और उन्होंने 4,741.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,225.32 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।