शोम्पी चक्रवर्ती पुरकायस्थ | कोलकाता
कोलकाता के मशहूर 'क्रेडल फर्टिलिटी सेंटर' में आईवीएफ कंसल्टेंट डॉक्टर हानी कुरैशी आज शहर में बांझपन के इलाज के क्षेत्र में एक भरोसेमंद नाम बन चुकी हैं। इनफर्टिलिटी केयर, 3D टीवीएस और आईवीएफ प्रक्रियाओं में अपनी विशेष महारत के लिए पहचानी जाने वाली डॉक्टर हानी वर्तमान में क्रेडल फर्टिलिटी सेंटर की गरिया शाखा की सेंटर-इन-चार्ज के रूप में सेवाएं दे रही हैं। चिकित्सा के क्षेत्र में उनकी पहचान केवल आधुनिक तकनीकों तक सीमित नहीं है।

वह मरीजों की देखभाल में मानवीय संवेदनाओं और सहानुभूति को सबसे ऊपर रखती हैं। यही वजह है कि उनके पास आने वाले लोग केवल इलाज ही नहीं, बल्कि एक नया विश्वास लेकर घर लौटते हैं।
डॉक्टर हानी के समर्पण और रिसर्च आधारित इलाज के तरीके को देखते हुए साल 2024 में उन्हें प्रतिष्ठित 'आईएसएआर (ISAR) यूथ आइकन' पुरस्कार से नवाजा गया। यह सम्मान उनके अथक परिश्रम और मरीजों के प्रति उनके संवेनदशील नजरिए की गवाही देता है। डॉक्टर हानी का मानना है कि इलाज केवल मशीनों से नहीं, बल्कि मरीज की स्थिति को गहराई से समझकर किया जाना चाहिए।
जब आईवीएफ के जरिए उनके घर में किलकारियां गूंजती हैं, तो वह एहसास शब्दों से परे होता है। किसी के जीवन में इतना बड़ा और सुखद बदलाव लाना वाकई एक जादुई अनुभव है। सफलता के मंत्र पर बात करते हुए उन्होंने साफ कहा कि निरंतरता, अनुशासन, धैर्य और कड़ी मेहनत का कोई दूसरा विकल्प नहीं होता।

डॉक्टर हानी के लिए उनके मरीजों की सफलता ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है। वह कहती हैं कि जब कोई मरीज उन्हें खुशखबरी सुनाता है, तो उनका उत्साह और बढ़ जाता है। यह अहसास उन्हें और ज्यादा मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है। वह मानती हैं कि प्रजनन विज्ञान यानी रिप्रोडक्टिव साइंस के क्षेत्र में तकनीक हर दिन बदल रही है। इसलिए वह खुद को नई रिसर्च और तकनीक से हमेशा अपडेट रखती हैं।
डॉक्टर हानी कुरैशी का मानना है कि हर मरीज का सफर अलग होता है। उनकी शारीरिक और मानसिक जरूरतें भी अलग होती हैं। इसलिए वह हर केस के लिए एक अलग और व्यक्तिगत उपचार योजना तैयार करती हैं। विज्ञान और मानवीय संवेदनाओं का यही मेल उन्हें अपने क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाता है।

अपनी जिम्मेदारी और सेवा भाव के जरिए डॉक्टर हानी कुरैशी आज अनगिनत दंपत्तियों के जीवन में खुशियों के रंग भर रही हैं। वह न केवल एक बेहतरीन डॉक्टर हैं, बल्कि समाज के लिए एक सच्ची प्रेरणा भी हैं।