सिलेंडर की किल्लत के बीच भी फीकी नहीं पड़ेगी ईद, मेहमाननवाज़ी के नए तरीकों से सजेंगी दावतें

Story by  अर्सला खान | Published by  [email protected] | Date 20-03-2026
Eid will remain undisturbed despite the cylinder shortage, with new hospitality styles being employed.
Eid will remain undisturbed despite the cylinder shortage, with new hospitality styles being employed.

 

अर्सला खान/नई दिल्ली 

ईद का त्योहार खुशियों, मेहमाननवाज़ी और स्वादिष्ट पकवानों का होता है। इस दिन हर घर में रौनक होती है और मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है। लेकिन इस खुशी के माहौल में अगर अचानक गैस सिलेंडर की किल्लत हो जाए, तो सारी तैयारियां अधूरी रह जाती हैं और मेहमानों के सामने शर्मिंदगी भी उठानी पड़ सकती है।
 
ऐसे में ज़रूरी है कि हम पहले से ही कुछ समझदारी भरे कदम उठाएं, ताकि न तो रसोई की रफ्तार रुके और न ही मेहमानों की खातिरदारी में कोई कमी आए। ईद की असली रौनक तभी है, जब हर मेहमान मुस्कुराते हुए लौटे और घर की मेज़बानी की मिठास उनके दिल में रह जाए। तो इस रमजान ट्राई करें माइक्रोवेव में बनीं ये स्पेशल dishes.
 
1. माइक्रोवेव शाही खीर

कैसे बनाएं:
एक माइक्रोवेव सेफ बाउल में 1 लीटर दूध और 2 चम्मच धुले चावल डालें।
इसे 10 मिनट माइक्रोवेव करें। बीच में एक बार चलाएं।
अब चीनी, इलायची पाउडर और कटे ड्राई फ्रूट्स डालें।
फिर 5 मिनट और पकाएं।
ठंडा करके सर्व करें।
 

2. एयर फ्रायर पनीर टिक्का

कैसे बनाएं:
पनीर के टुकड़ों को दही, हल्दी, लाल मिर्च, नमक और गरम मसाले में मेरिनेट करें।
15 मिनट रख दें।
अब इन्हें Air Fryer में 180°C पर 10-12 मिनट पकाएं।
बीच में पलट दें।
तैयार टिक्का चटनी के साथ सर्व करें।
 

3. माइक्रोवेव चॉकलेट मग केक

कैसे बनाएं:
एक मग में मैदा, कोको पाउडर, चीनी, दूध और थोड़ा तेल मिलाएं।
अच्छे से घोल बनाएं।
इसे Microwave Oven में 2-3 मिनट पकाएं।
फटाफट सॉफ्ट केक तैयार।
 

4. इंडक्शन शीर खुरमा

कैसे बनाएं:
इंडक्शन पर दूध गर्म करें।
इसमें सेवइयां, खजूर, चीनी और ड्राई फ्रूट्स डालें।
धीरे-धीरे चलाते हुए 10-12 मिनट पकाएं।
इलायची डालें और तैयार।
 

5. नो-कुक फ्रूट कस्टर्ड

कैसे बनाएं:
रेडीमेड कस्टर्ड पाउडर को ठंडे दूध में मिलाएं।
कटे हुए सेब, केला, अंगूर डालें।
ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालें।
फ्रिज में ठंडा करें और सर्व करें।