अमेरिका: जॉर्जिया के हाई स्कूल में गोलीबारी में छात्र घायल, नाबालिग संदिग्ध हिरासत में

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 13-08-2026
US: Student injured in Georgia high school shooting, minor suspect in custody
US: Student injured in Georgia high school shooting, minor suspect in custody

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
अमेरिका के जॉर्जिया में एक हाई स्कूल में हुई गोलीबारी में एक छात्र घायल हो गया और घटना के बाद फरार हुए एक संदिग्ध किशोर को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
 
वॉरनर रॉबिन्स हाई स्कूल में नौवीं कक्षा के दो छात्रों के बीच हुई गोलीबारी की यह घटना दोपहर दो बजकर 15 मिनट की है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। वॉरनर रॉबिन्स, अटलांटा से लगभग 164 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है।
 
शेरिफ मैट मौल्टन ने शाम को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि छात्रों का एक समूह स्कूल के शैचालय के अंदर था, तभी दो छात्रों के बीच बहस हाथापाई में बदल गई तभी एक छात्र ने गोली चला दी।
 
स्कूल के संसाधन अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल छात्र को प्राथमिक उपचार मुहैया कराया।
 
शेरिफ ने बताया कि इसके बाद घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि छात्र को किस तरह की चोटें आई हैं।
 
यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया कि स्कूल में मेटल डिटेक्टर लगे हैं या नहीं। मौल्टन ने कहा कि जांच अभी जारी है और उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में सवालों के जवाब देने से इनकार कर दिया।
 
मौल्टन ने कहा कि एक घंटे बाद, संदिग्ध को स्कूल से लगभग 800 मीटर दूर से पकड़ लिया।