रूस पर प्रतिबंध संबंधी विधेयक को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में मिला समर्थन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 16-09-2026
US House of Representatives approves Russia sanctions bill
US House of Representatives approves Russia sanctions bill

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
अमेरिकी संसद के निचले सदन (प्रतिनिधि सभा) में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत तथा अन्य देशों पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाने और ईरान पर मौजूदा प्रतिबंधों को बढ़ाने का अधिकार देने वाले विधेयक को आगे बढ़ाने के पक्ष में मतदान किया गया।

‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ ने मंगलवार शाम प्रतिनिधि सभा में एक प्रक्रियागत बाधा पार कर ली। दो डेमोक्रेट सांसदों ने अपनी पार्टी से अलग रुख अपनाते हुए रिपब्लिकन सांसदों के साथ विधेयक के पक्ष में मतदान किया।
 
रूस पर प्रतिबंध संबंधी विधेयक और कई अन्य विधेयकों को आगे बढ़ाने का प्रस्ताव 211 के मुकाबले 214 मतों से पारित हुआ, जिससे प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक नेतृत्व को झटका लगा।
 
विधेयक पर बुधवार को प्रतिनिधि सभा में अंतिम मतदान होने के आसार हैं।