आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
फ्रांस के विदेश मंत्री ने मंगलवार को कहा कि पेरिस में तैनात शीर्ष अमेरिकी राजनयिक को फ्रांसीसी समन की अवहेलना के लिए स्पष्टीकरण देना होगा, जिसके बाद पिछले कुछ दिनों से जारी विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया।
मंत्री ने संकेत दिया कि जब तक राजदूत चार्ल्स कुशनर बात नहीं मानते, तब तक उन्हें फ्रांस के सरकारी अधिकारियों से मिलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
फ्रांसीसी अधिकारियों ने सोमवार शाम को कुशनर को मुलाकात के लिए बुलाया था।
कुशनर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और सलाहकार जेयर्ड कुशनर के पिता हैं।
अमेरिकी राजदूत को ट्रंप प्रशासन की उन टिप्पणियों के संबंध में बुलाया गया था, जिन पर फ्रांस ने आपत्ति जताई थी।
फ्रांसीसी राजनयिकों ने बताया कि कुशनर बैठक में उपस्थित नहीं हुए।