ट्रंप ने खामेनेई के अंतिम संस्कार में उनकी हत्या का आह्वान किए के बाद ईरान को धमकी दी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 11-07-2026
Trump threatens Iran after Khamenei's funeral calls for his assassination
Trump threatens Iran after Khamenei's funeral calls for his assassination

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली


 
 अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान उनकी हत्या का खुले तौर पर आह्वान किए जाने के बाद ईरान को धमकी दी है।
 
ट्रंप ने अपनी वेबसाइट ‘ट्रुथ सोशल’ पर यह टिप्पणी की। इससे पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ने की आशंका है।
 
अमेरिका कुछ दिनों से ईरान को निशाना बनाकर फिर से हवाई हमले कर रहा है जिसके जवाब में ईरान ने पश्चिम एशिया के कई देशों पर हमले किए हैं।
 
ट्रंप ने लिखा, ‘‘एक हजार मिसाइलें तैयार हैं और उनका निशाना ईरान है। अगर ईरान सरकार अपनी धमकी पर अमल करती है तो इसके तुरंत बाद हजारों और मिसाइलें दागी जाएंगी।’’
 
ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ‘‘ईरान के सभी क्षेत्रों को पूरी तरह तबाह और नष्ट कर देगी।’’