आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा संयुक्त राष्ट्र में दिए उस भाषण का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसमें शरीफ ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रुकवाने के लिए ‘‘समय पर हस्तक्षेप करने’’ को लेकर ट्रंप का आभार जताया था।
ट्रंप ने शुक्रवार को ‘ट्रुथ सोशल’ पर शरीफ के भाषण का 87 सेकंड का वीडियो क्लिप साझा किया। शरीफ ने पिछले साल मई में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का बदला लेने के लिए भारत द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को ‘‘बाहरी आक्रमण’’ करार दिया।
शरीफ ने दक्षिण एशिया में लाखों लोगों की जान बचाने के लिए ट्रंप के ‘‘दृढ़तापूर्ण और दूरदर्शी नेतृत्व’’ तथा ‘‘समय पर हस्तक्षेप’’ को लेकर उनका आभार जताया।
ट्रंप ने शरीफ के भाषण का वीडियो क्लिप बिना किसी टिप्पणी के साझा किया।
अमेरिका के राष्ट्रपति ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र में अपने संबोधन में दावा किया था कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष समेत आठ युद्ध समाप्त कराने में मदद की।