राष्ट्रपति शी एक लाख अमेरिकी युवाओं को आदान-प्रदान कार्यक्रमों व अध्ययन के लिए चीन आमंत्रित करेंगे

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 25-09-2026
President Xi will invite one lakh American youth to China for exchange programs and study
President Xi will invite one lakh American youth to China for exchange programs and study

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा है कि अगले पांच वर्षों में एक लाख अमेरिकी युवाओं को आदान-प्रदान कार्यक्रमों और अध्ययन के लिए चीन आने का आमंत्रण दिया जाएगा।
 
शी ने बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस में यह घोषणा की। यह घोषणा वर्ष 2023 में की गई इसी तरह की घोषणा की पृष्ठभूमि में हुई है, जिसके तहत पांच साल की अवधि में 50,000 युवा अमेरिकियों को आदान-प्रदान कार्यक्रमों और अध्ययन के लिए आमंत्रित किया गया था। यह लक्ष्य इस साल तय समय से पहले ही हासिल कर लिया गया।
 
शी ने कहा, ‘‘चीन-अमेरिका संबंधों की उम्मीद दोनों देशों के लोगों में है और इसका भविष्य युवाओं पर निर्भर है। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अगले पांच वर्षों में एक लाख युवा अमेरिकियों को अध्ययन और आदान-प्रदान कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए चीन आने का निमंत्रण दिया जाएगा।’’
 
चीनी नेता ने द्वितीय विश्व युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान चीनी और अमेरिकी लोगों ने ‘फासीवादी’ आक्रमण के खिलाफ ‘कंधे से कंधा मिलाकर’ लड़ाई लड़ी थी।
 
शी ने कहा, ‘‘चीनी लोग इतिहास के उस हिस्से को कभी नहीं भूले हैं और न ही अमेरिकी इसे भूले हैं।’’