Trump administration asks court to lift blockade on border wall construction in Big Bend
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने उच्चतम न्यायालय से टेक्सास के बिग बेंड क्षेत्र में सीमा पर दीवार का निर्माण फिर शुरू करने की अनुमति दिए जाने का बुधवार को अनुरोध किया।
सरकार ने आपातकालीन याचिका दायर कर न्यायाधीशों से अधीनस्थ अदालत के उस आदेश पर रोक लगाने का आग्रह किया, जिसके तहत निर्माण कार्य रोक दिया गया था। अधीनस्थ अदालत का यह फैसला राष्ट्रपति ट्रंप की प्रमुख परियोजनाओं में से एक के लिए झटका था।
प्रशासन प्रशांत महासागर से लेकर मैक्सिको की खाड़ी तक सीमा पर दीवार बनाने और अन्य बुनियादी ढांचे के निर्माण का काम तेजी से आगे बढ़ा रहा है लेकिन बिग बेंड इलाके में प्रशासन को पशुपालकों, स्थानीय निवासियों, कारोबारियों और पर्यावरणविदों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि इस इलाके में अवैध प्रवासन के मामले पहले से ही बेहद कम रहे हैं, इसलिए ऐसी परियोजनाओं पर पैसा खर्च करना बेकार है। इसके अलावा, निर्माण कार्य से इस क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को भी नुकसान पहुंच सकता है।
इस परियोजना के तहत बिग बेंड में दीवारें, वाहनों को रोकने के लिए अवरोधक और निगरानी के लिए तकनीकी उपकरण लगाए जाने हैं। परियोजना के विरोधियों ने इसे रोकने के लिए कई मुकदमे दायर किए हैं।