जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस पहुंचे

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 16-06-2026
PM Modi arrives in France to attend the G7 summit
PM Modi arrives in France to attend the G7 summit

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 


 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने और अहम वैश्विक मुद्दों पर विश्व के नेताओं के साथ विचार-विमर्श करने के लिए मंगलवार को यहां पहुंचे।

यह लगातार आठवां जी7 शिखर सम्मेलन है जिसमें भारत को आमंत्रित किया गया है।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जी7 शिखर सम्मेलन के लिए फ्रांस के इविन पहुंचा। विश्व के नेताओं से बातचीत करने और अहम वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए उत्सुक हूं।’’
 
उन्होंने कहा कि भारत ‘‘एक अधिक टिकाऊ और समृद्ध ग्रह के लिए सामूहिक प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।’’
 
मोदी जिनेवा से इविन पहुंचे। जिनेवा हवाई अड्डे पर स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन ने मोदी का स्वागत किया था।
 
दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का अभिवादन किया और भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
 
इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने स्लोवाकिया की ‘‘ऐतिहासिक और सार्थक’’ यात्रा की।
 
उन्होंने कहा, ‘‘इस यात्रा के नतीजे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे। व्यापारिक संबंध मजबूत होने से हमारे युवाओं को बहुत फायदा होगा। गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए स्लोवाकिया की सरकार और वहां के लोगों का आभार।’’