वाराणसी में काशी स्टेशन विस्तार के लिए गंज शहीद मस्जिद खाली करने का नोटिस

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 16-06-2026
Notice to vacate Ganj Shaheed Mosque for Kashi Station expansion in Varanasi
Notice to vacate Ganj Shaheed Mosque for Kashi Station expansion in Varanasi

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
रेलवे प्रशासन ने काशी रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के पास स्थित गंज शहीद मस्जिद पर नोटिस चिपकाकर 20 जून तक मस्जिद खाली करने को कहा है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई रेलवे स्टेशन के विस्तार के लिए की जा रही है।
 
कैंट स्टेशन के अधीक्षक अर्पित गुप्ता ने बताया कि काशी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए रेलवे की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करना जरूरी है और इसी प्रक्रिया के तहत मस्जिद को नोटिस जारी किया गया है।
 
उन्होंने कहा, "रेलवे और जिला प्रशासन ने पहले भी स्टेशन के आसपास अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया था। रेलवे की जमीन पर बने कई ढांचों की पहचान करके कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है।"
 
गौरतलब है कि तीन जून को भी अदालत के आदेश के बाद भारी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच अजाइब शहीद मजार और स्टेशन परिसर की एक मस्जिद ढहा दी गई थी। अधिकारियों के अनुसार, काशी मॉडल रेलवे स्टेशन प्रोजेक्ट के सर्वे में ये ढांचे रेलवे की जमीन पर बने हुए होने का पता चला था।
 
अधिकारियों ने कहा कि नोटिस भेजे जाने के बाद मामला अदालत पहुंचा था और फैसले के बाद कार्रवाई की गई।
 
रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह पूरी कार्रवाई स्टेशन के पुनर्विकास योजना और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया का हिस्सा है तथा सभी कदम कानूनी प्रक्रिया के तहत उठाए जा रहे हैं।