इस्लामाबाद. अज्ञात लोगों ने सुन्नी उलेमा काउंसिल (एसयूसी) के नेता मौलाना मसूद उर रहमान उस्मानी की शुक्रवार शाम इस्लामाबाद में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक अज्ञात हथियारबंद लोगों ने सुन्नी उलेमा काउंसिल के उप महासचिव मसूद उस्मानी की गाड़ी पर फायरिंग कर दी.
उस्मानी को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के तुरंत बाद पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर दी. पुलिस ने कहा, ‘‘संदिग्धों को गिरफ्तार करने के लिए जांच शुरू की गई.’’
उन्होंने आगे कहा कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्धों का पता लगाया जा रहा है, गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है.
कार में गंभीर रूप से घायल पड़े मौलाना मसूद उस्मानी का वीडियो एक्स पर सामने आया.
🔴 اہلسنت والجماعت کے مرکزی راہنما و ڈپٹی جنرل سیکریٹری مولانا مسعود الرحمن عثمانی غوری ٹاؤن اسلام آباد قاتلانہ حملے میں شہید۔
— Raja Asim (@raja__313) January 5, 2024
اناللہ وانا الیہ راجعون
دلیری ان پر ختم تھی شیعیت کے لیے ننگی تلوار کی مانند تھے
اللہ تعالیٰ شہادت قبول فرمائے آمین ۔ pic.twitter.com/7FIX72GhSB
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौलाना मसूद उस्मानी इस्लामाबाद के गौरी टाउन इलाके में ड्राइवर के साथ अपनी कार में सफर कर रहे थे. बाइक सवार दो हमलावर अचानक पहुंचे और मौलाना मसूद उस्मानी की कार पर फायरिंग कर दी. गोलीबारी में वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
उसे अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने मौलाना मसूद उस्मानी को मृत घोषित कर दिया. उनके ड्राइवर के हाथ में चोट आई है और उसका इलाज किया जा रहा है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर दिया. यह अस्पष्ट रहा कि उन्हें क्यों निशाना बनाया गया.
ये भी पढ़ें : जब राजा सवाई मानसिंह ने मिर्ज़ा इस्माइल को जयपुर का प्रधानमंत्री बनाया तो बदल गई तस्वीर