मोरक्को के राजा ने सरकार बनाने के लिए नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति की

Story by  एटीवी | Published by  [email protected] | Date 11-09-2021
मोरक्को के राजा
मोरक्को के राजा

 

रबात. मोरक्को के राजा मोहम्मद-6 ने शुक्रवार को नेशनल रैली ऑफ इंडिपेंडेंट्स (आरएनआई) के अध्यक्ष अजीज अखनौच को नई सरकार बनाने के लिए नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है. बयान में कहा गया है कि यह नियुक्ति संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार और 8 सितंबर, 2021 को हुए विधायी चुनावों के परिणामों के आधार पर की गई है.

 61 साल के अजीज अखनौच ने 2007 से 2017 तक कृषि मंत्री के रूप में कार्य किया. उनकी पार्टी आरएनआई ने 8 सितंबर को विधायी, नगरपालिका और क्षेत्रीय चुनावों में अपना दबदबा बनाया. बुधवार के चुनावों ने जस्टिस एंड डेवलपमेंट पार्टी के शासन को समाप्त कर दिया, जिसने 2011 से गठबंधन सरकार चलाई थी.