अफगानिस्तान के दक्षिण-पूर्वी इलाके में पाकिस्तान सीमा के पास 6.0 तीव्रता का भूकंप

Story by  एटीवी | Published by  [email protected] | Date 01-09-2025
6.0 magnitude earthquake strikes southeastern Afghanistan near Pakistan border
6.0 magnitude earthquake strikes southeastern Afghanistan near Pakistan border

 

काबुल

अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में पाकिस्तान सीमा के पास रविवार देर रात 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। यह जानकारी अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) ने दी है।

USGS के अनुसार, भूकंप का केंद्र जलालाबाद, नंगरहार प्रांत के पास स्थित था और इसकी गहराई 8 किलोमीटर मापी गई। यह झटका स्थानीय समयानुसार रात 11:47 बजे महसूस किया गया।

15 लोग घायल

नंगरहार प्रांतीय स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता नकीबुल्लाह रहीमी ने बताया कि भूकंप में 15 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

20 मिनट बाद दूसरा झटका

लगभग 20 मिनट बाद उसी प्रांत में एक और भूकंप आया जिसकी तीव्रता 4.5 थी और यह 10 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया।

पिछले भीषण भूकंप की यादें ताजा

इससे पहले 7 अक्टूबर 2023 को अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भयानक भूकंप आया था, जिसके बाद कई शक्तिशाली झटके महसूस किए गए थे। उस समय तालिबान सरकार ने मरने वालों की संख्या करीब 4,000 बताई थी, जबकि संयुक्त राष्ट्र ने आंकड़ा लगभग 1,500 बताया था। यह अफगानिस्तान के हालिया इतिहास की सबसे भयावह प्राकृतिक आपदा मानी गई।