ईरानी हमले को रोकने के लिए कुवैत की वायु रक्षा प्रणाली सक्रिय

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 20-07-2026
Kuwait's air defense system activated to prevent Iranian attack
Kuwait's air defense system activated to prevent Iranian attack

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली


 
कुवैत ने सोमवार को कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों और अन्य हवाई हमलों को निष्क्रिय करने के लिए सक्रिय है।
 
अमेरिकी हवाई हमलों के जवाब में ईरान की कार्रवाई के तहत कुवैत भी कई बार उसके हमलों का निशाना बन चुका है।
 
कुवैत में ईरान ने कई बार बिजली संयंत्रों और समुद्री जल को पीने योग्य बनाने वाले (विलवणीकरण) संयंत्रों को निशाना बनाया है। कुवैत अपनी पेयजल की लगभग 90 प्रतिशत जरूरत इन्हीं विलवणीकरण संयंत्रों से पूरी करता है, इसलिए ये उसकी महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा सुविधाओं में शामिल हैं।
 
ईरान और अमेरिका के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण को लेकर पिछले नौ दिनों से लगातार हमले जारी हैं।