ईरान ने अमेरिकी कार्रवाई के बाद बहरीन, कुवैत को निशाना बनाया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 08-07-2026
Iran targets Bahrain, Kuwait after US action
Iran targets Bahrain, Kuwait after US action

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली


 
ईरान पर अमेरिकी हवाई हमलों के बाद बहरीन में बुधवार को दूसरी बार मिसाइल हमले की चेतावनी देने वाला सायरन बजा।
 
इससे कुछ समय पहले ही ईरान ने अमेरिकी कार्रवाई के जवाब में बहरीन को निशाना बनाकर हमले करने का दावा किया था।
 
बहरीन ने अपने नागरिकों से सुरक्षित स्थानों पर तत्काल शरण लेने की अपील की।
 
ईरान ने बुधवार को कुवैत को भी निशाना बनाया। इन हमलों से बहरीन या कुवैत में कोई नुकसान होने की तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है।