यूरोपीय संघ के सांसदों ने ट्रंप से संपर्क के मामले में फीफा प्रमुख की जांच की मांग की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 08-07-2026
EU lawmakers demand investigation of FIFA chief over Trump contacts
EU lawmakers demand investigation of FIFA chief over Trump contacts

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 फीफा प्रमुख जियानी इन्फेंटिनो के खिलाफ जांच शुरू करने के लिए दर्जनों यूरोपीय सांसद समर्थन जुटा रहे हैं।
 
यह जांच अमेरिकी स्ट्राइकर फोलारिन बालोगुन को पहले ही लाल कार्ड मिलने के बावजूद खेलने की अनुमति देने के फैसले में उनकी संलिप्तता को लेकर की जा रही है।
 
अमेरिका की एक जुलाई को बोस्निया-हर्जेगोविना पर जीत के दौरान बालोगुन को लाल कार्ड दिखाया गया था, जिसके कारण वह आम तौर पर टीम के अगले मैच में खेलने के लिए अयोग्य हो जाते, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस मामले में इन्फेंटिनो से बात की जिसके बाद इस 25 वर्षीय स्ट्राइकर का बेल्जियम के खिलाफ खेले गए अगले मैच से निलंबन हटा दिया गया था।
 
यूरोपीय संसद के सांसदों बैरी एंड्रयूज, लारा वॉल्टर्स और नील्स फुग्लसांग ने एक संयुक्त बयान में कहा कि फीफा का ‘‘टूर्नामेंट के बीच में लाल कार्ड के लिए मिलने वाले निलंबन के नियम को बदलने का निर्णय शर्मनाक और न्याय का विकृत रूप है।’’
 
बयान में कहा गया, ‘‘एक बार फिर हमने इन्फेंटिनो और फीफा को ट्रंप प्रशासन की मांगों के आगे झुकते हुए देखा है।’’