भारतीय राजदूत क्वात्रा ने अमेरिका के वरिष्ठ रक्षा अधिकारी से मुलाकात की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 27-06-2026
Indian Ambassador Kwatra meets senior US defense official
Indian Ambassador Kwatra meets senior US defense official

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने एक वरिष्ठ अमेरिकी रक्षा अधिकारी के साथ दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने संबंधी कदमों पर चर्चा की।
 
क्वात्रा ने अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन में अमेरिका के रक्षा अवर सचिव एल्ब्रिज कोल्बी से शुक्रवार को मुलाकात की और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर चर्चा की।
 
क्वात्रा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पेंटागन में अवर सचिव एल्ब्रिज कोल्बी के साथ अच्छी बातचीत हुई। मैं भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने में उनके निरंतर सहयोग की सराहना करता हूं।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘मैं द्विपक्षीय रक्षा और रक्षा औद्योगिक सहयोग के एजेंडे को लागू करने के लिए संवाद जारी रखने को लेकर आशान्वित हूं।’’
 
भारत और अमेरिका ने पिछले वर्ष अक्टूबर में 10 वर्षीय रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इस समझौते का उद्देश्य संयुक्त अभियानगत समन्वय बढ़ाना, अंतरिक्ष और साइबर क्षेत्र में खुफिया जानकारी साझा करना तथा रक्षा औद्योगिक सहयोग का विस्तार करना है।