भारत तथा कैरिकॉम को आर्थिक, डिजिटल संबंध और मजबूत करने चाहिए: विदेश मंत्री जयशंकर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 24-09-2026
India and CARICOM should further strengthen economic and digital ties: External Affairs Minister Jaishankar
India and CARICOM should further strengthen economic and digital ties: External Affairs Minister Jaishankar

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत एवं कैरेबियाई देशों को आर्थिक, डिजिटल तथा आवागमन के क्षेत्रों में अपने संबंधों को और मजबूत करना चाहिए।

जयशंकर ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्चस्तरीय सत्र से इतर भारत-कैरिकॉम विदेश मंत्रियों की बैठक में कैरेबियाई देशों के अपने समकक्षों के साथ हिस्सा लिया।
 
उन्होंने साझा इतिहास और विकास संबंधी चुनौतियों से उत्पन्न भारत-कैरेबियाई एकजुटता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारत ने कैरेबियाई क्षेत्र में सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया है और सदस्य देशों से अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन तथा वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन में शामिल होने पर विचार करने का अनुरोध किया।
 
जयशंकर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत ने इस बात पर जोर दिया कि हमें खासकर आर्थिक, डिजिटल एवं आवागमन के क्षेत्रों में अपने संबंधों को और मजबूत करना चाहिए।’’
 
विदेश मंत्री ने कहा कि जिन छोटे एवं मझोले उद्यमों (एसएमई) और त्वरित प्रभाव वाली परियोजनाओं के लिए भारत ने प्रतिबद्धता जताई थी, उनमें से कई कैरेबियाई देशों में पूरी हो चुकी हैं, जबकि कुछ में अभी काम जारी है।