आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने सोमवार को कहा कि ईरान की छह अरब डॉलर की जब्त की गयी संपत्ति को वापस करने पर लगी रोक कतर हटाएगा।
पेजेश्कियान का यह बयान ऐसे समय आया है जब इस सप्ताहांत फारस की खाड़ी में हुए हमलों के कारण अमेरिका के साथ बातचीत में चुनौतियां पैदा हो गई हैं।
पाकिस्तान के साथ बातचीत में अहम मध्यस्थ कतर के पास रोकी गई धनराशि से पाबंदी हटाने का जिक्र करने वाले ईरान के सबसे वरिष्ठ अधिकारी पेजेश्कियान हैं। अब तक, अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि ईरान की जब्त की गयी किसी भी संपत्ति से रोक हटाई नहीं गयी है।
सरकारी समाचार एजेंसी ‘इरना’ के अनुसार, पेजेश्कियान ने कहा कि बनाई गई योजनाओं के आधार पर, कतर में मौजूद ईरान के कुल 12 अरब अमेरिकी डॉलर में से छह अरब डॉलर के संसाधनों पर रोक हटाकर उन्हें देश को वापस सौंपा जाएगा और इसके लिए जरूरी कार्रवाई की जा रही है।
ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हवाई हमलों के बाद, इस्लामी गणराज्य ने रविवार को बहरीन और कुवैत को निशाना बनाते हुए ड्रोन और मिसाइल हमले किए। साथ ही, ईरान ने धमकी दी कि अगर वॉशिंगटन ने हमले जारी रखे, तो युद्ध खत्म करने के लिए चल रही बातचीत को “पूरी तरह से रोक” दिया जाए्रगा।