अमेरिका-ईरान तनाव से घरेलू बाजार में गिरावट

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 08-07-2026
Domestic markets fall due to US-Iran tensions
Domestic markets fall due to US-Iran tensions

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 अमेरिका-ईरान के बीच तनाव फिर बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच सेंसेक्स तथा निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट दर्ज की गई
 
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 537.83 अंक लुढ़ककर 77,642.89 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 163.55 अंक फिसलकर 24,235.15 अंक पर रहा।
 
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एशियन पेंट्स, इंटरग्लोब एविएशन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, बजाज फाइनेंस और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं, सन फार्मा, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर बढ़त में रहे।
 
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त में रहे।
 
अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।
 
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 2.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76.05 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा। हालांकि, यह अब भी अनुकूल स्तर पर बना हुआ है।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को शुद्ध लिवाल रहे थे और उन्होंने 393.19 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
 
सेंसेक्स मंगलवार को 104.35 अंक और निफ्टी 31.65 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।