ट्रंप के फरमान का पालन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ईरान युद्ध से पहले इजराइल गए: राहुल

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 20-04-2026
Complying with Trump's directive, Prime Minister Modi visited Israel before the war with Iran: Rahul
Complying with Trump's directive, Prime Minister Modi visited Israel before the war with Iran: Rahul

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फरमान का पालन करते हुए ईरान युद्ध शुरू होने से पहले इजराइल का दौरा किया था।
 
राहुल ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर अपने इस आरोप को दोहराया कि ‘‘यदि ट्रंप उनसे कूदने के लिए कहेंगे तो पीएम मोदी ऐसा ही करेंगे।’’
 
उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान युद्ध से पहले, अचानक मोदी को इजराइल जाने के लिए कहा गया और वह विमान में सवार हुए, वहां गए और फिर वापस आ गए।
 
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि ऐसा करने का कारण सीधा था, ‘‘एप्स्टीन फाइल और अदाणी।’’
 
केंद्र सरकार ने (जेफ्री) एप्स्टीन मामले की नवीनतम फाइल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदर्भों को एक दोषी अपराधी के तुच्छ विचार एवं कयास करार दिया और इसे सिरे से खारिज किये जाने योग्य बताया है।
 
राहुल ने आरोप लगाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुलेआम कहते हैं कि जब वह फोन करते हैं तो प्रधानमंत्री मोदी फोन उठाते हैं और उन्हें ‘‘सर’’ कहकर संबोधित करते हैं।