Chinese President Xi Jinping has arrived in Delhi; he will hold talks with Modi.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे।
यह पिछले सात वर्ष में उनकी पहली भारत यात्रा है तथा इस यात्रा से दोनों देशों के समग्र द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार शाम शी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने दिल्ली हवाई अड्डे पर शी की अगवानी की। इस दौरान सांस्कृतिक कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर उनका स्वागत किया।
यात्रा से जुड़े घटनाक्रम से परिचित अधिकारियों ने बताया कि शी की यह यात्रा पूर्वी लद्दाख में सैन्य गतिरोध के कारण अत्यंत तनावपूर्ण हुए भारत-चीन संबंधों को और सामान्य बनाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
शी की इस यात्रा से पहले दोनों देशों के बीच हाल में कई उच्चस्तरीय वार्ताएं हुई हैं। इनमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच बीजिंग में हुई विशेष प्रतिनिधि वार्ता भी शामिल है। हालांकि, अरुणाचल प्रदेश सेक्टर में चीन के आक्रामक सैन्य रुख को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं।