चीन और अमेरिका को ‘प्रतिद्वंद्वी नहीं, साझेदार’ होना चाहिए : चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 24-09-2026
China and the US should be 'partners, not rivals': Chinese President Xi Jinping
China and the US should be 'partners, not rivals': Chinese President Xi Jinping

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने वाशिंगटन पहुंचने पर कहा कि चीन और अमेरिका को ‘‘प्रतिद्वंद्वी नहीं, बल्कि साझेदार’’ होना चाहिए, तथा दोनों देश नए दौर में अपने संबंधों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने का रास्ता तलाश सकते हैं।
 
अप्रत्याशित कदम के तहत अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने बुधवार को मैरीलैंड स्थित ‘ज्वाइंट बेस एंड्रयूज’ पहुंचने पर शी चिनफिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन का स्वागत किया।
 
ट्रंप द्वारा हवाई अड्डे पर शी का स्वागत किए जाने के दौरान अमेरिकी वायुसेना का बैंड रनवे पर कदमताल कर रहा था और अमेरिका तथा चीन के झंडे लहरा रहे थे।
 
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, शी ने अमेरिका पहुंचने पर दिए लिखित भाषण में चीनी जनता की ओर से अमेरिकी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।