A man armed with a weapon entered the office of a female MP in Australia.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया में एक सांसद के कार्यालय में नानचाकू (मार्शल आर्ट्स में इस्तेमाल होने वाला एक हथियार) लेकर घुसने और कर्मचारियों को धमकाने के आरोप में 56 वर्षीय व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया है।
यह घटना ऐसे समय हुई है, जब कुछ दिन पहले एक अन्य सांसद हेलेन हेन्स को कार से कई बार टक्कर मारी गयी थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी थीं। इन घटनाओं से महिला जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
पुलिस के अनुसार, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की राज्य मंत्री हन्ना बीजले के पर्थ स्थित निर्वाचन क्षेत्र कार्यालय में बुधवार को एक व्यक्ति नानचाकू लेकर घुसा और मौखिक धमकियां दीं। उस समय बीजले कार्यालय में नहीं थीं।
नानचाकू मार्शल आर्ट में इस्तेमाल होने वाला हथियार है, जिसमें दो छड़ें रस्सी या जंजीर से जुड़ी होती हैं।
आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ डराने के लिए हथियार रखने और गैरकानूनी कृत्य की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने बताया कि उसे पर्थ की एक अदालत में पेश किया जाना है।
उधर, 65 वर्षीय हेन्स पर हमले के आरोपी ब्रेंडन न्यूगेंट को गंभीर चोट पहुंचाने और खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने के आरोपों में हिरासत में रखा गया है। हेन्स की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों को उनकी दोनों टांगें काटनी पड़ी हैं।