मिजोरम विधानसभा में 2026-27 के लिए 17,469.91 करोड़ रुपये का बजट पेश

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 26-02-2026
A budget of Rs 17,469.91 crore for 2026-27 was presented in the Mizoram Assembly.
A budget of Rs 17,469.91 crore for 2026-27 was presented in the Mizoram Assembly.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 17,469.91 करोड़ रुपये का बजट पेश किया जिसमें सामाजिक ढांचे को मजबूत करने, संपर्क सुविधा बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को प्रोत्साहन पर जोर दिया गया है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने चालू वित्त वर्ष के लिए 3,724.25 करोड़ रुपये की अनुपूरक अनुदान मांगें भी सदन में रखीं।
 
दिसंबर 2023 में जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) पार्टी के सत्ता में आने के बाद यह राज्य सरकार का तीसरा बजट है।
 
वित्त विभाग का भी प्रभार रखने वाले लालदुहोमा ने कहा कि सरकार किसानों की आजीविका सुधारने के लिए अपनी प्रमुख ‘बाना काइह’ (हैंड होल्डिंग) योजना को जारी रखेगी।
 
इस योजना के क्रियान्वयन के लिए 350 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया गया है, जिसमें से 150 करोड़ रुपये चिन्हित प्रमुख फसलों की खरीद के लिए निर्धारित किए गए हैं।