मुंबई की जोया अफरोज बनी मिस इंडिया इंटरनेशनल 2021

Story by  मंजीत ठाकुर | Published by  [email protected] | Date 23-08-2021
जोया अफरोज बनी मिस इंडिया इंटरनेशनल 2021
जोया अफरोज बनी मिस इंडिया इंटरनेशनल 2021

 

आवाज- द वॉयस/ नई दिल्ली

किंगडम ऑफ ड्रीम्स, गुरुग्राम में 21अगस्त को ग्लैमानंद सुपरमॉडल इंडिया आयोजित मिस इंटरनेशनल, मिस मल्टीनेशनल, मिस अर्थ, मिस ग्रैंड इंटरनेशनल, मिस इंटरकांटिनेंटल, मिस ग्लोब इंटरनेशनल, मिस और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं सहित दुनिया के सबसे बड़े अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए पहली सीढ़ी है.

भारत के विभिन्न हिस्सों से 24 राष्ट्रीय फाइनलिस्ट में जोया अफरोज, अर्चना रवि, ऐश्वर्या दीक्षित, नैना विजय शर्मा, तान्या सिन्हा, सेजल रेनेके, हिमानी गायकवाड़, मेघा शेट्टी, मेघा जुल्का, दीक्षा नारंग, शिवानी टाक, साची गुरव, अस्मिता चक्रवर्ती, तनु श्री, श्वेता शिंदे, हन्ना तमालपाकुला, सुसांग शेरपा, दिशा शामवानी, ईशा वैद्य, अन्नू भाटी, अरुशी सिंह, दिविजा गंभीर, शालिनी राणा, अनीशा शर्माथे शामिल हैं.

इस प्रतियोगिता में मुंबई की 26 वर्षीया जोया अफरोज ने मिस इंडिया इंटरनेशनल 2021 का ताज हासिल किया और अब वह मिस इंटरनेशनल 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. वह बालिका शिक्षा और वित्तीय स्वतंत्रता को बढ़ावा देती हैं. वह चाहती हैं कि महिलाओं को बुनियादी ज्ञान और अवसर का अधिकार मिले. अफरोज ने बहुत सारी फिल्में की हैं और उन्हें परफॉर्मिंग आर्ट्स का अच्छा शौक है.

मिस इंडिया मल्टीनेशनल, दिविजा गंभीर 21 साल की हैं, जिन्होंने अपना खुद की संस्था बनाई है जो आवारा कुत्तों को आश्रय और भोजन उपलब्ध कराता है. वह बेसहारों की आवाज बनना चाहती है, एक प्रशिक्षित नर्तकी है और मॉडलिंग का आनंद लेती है.

तान्या सिन्हा को मिस ग्लोब इंडिया का ताज पहनाया गया और मिस ग्लोब इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व किया. झारखंड की 23 वर्षीया तान्या विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में अस्पृश्यता के मुद्दे को संबोधित करने की वकालत करती हैं.

प्रतियोगिता को टीएमएम पत्रिका के प्रधान संपादक कार्तिक्य अरोड़ा, व्यवसायी यश राज टोंगिया, अमित कारखानिस, मिस इंडिया इंटरनेशनल 2019 सिमरिथी बथिजा, मिस इंडिया मल्टीनेशनल 2019 तन्वी मल्हारा, रेखा वोहरा और वरुण कात्याल ने जज किया.