26 January Special: India's self-respect resonates in patriotic songs
अर्सला खान/नई दिल्ली
26 जनवरी, यानी गणतंत्र दिवस, केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं है, बल्कि यह दिन देश की आत्मा, उसके संविधान और उसके नागरिकों के गर्व का प्रतीक है। इस खास मौके पर जब तिरंगा लहराता है और परेड की गूंज सुनाई देती है, तब देशभक्ति गीतों की धुन हर भारतीय के दिल में एक अलग ही जोश भर देती है। ये गीत सिर्फ संगीत नहीं होते, बल्कि भारत की आज़ादी, बलिदान और एकता की भावना को शब्दों और सुरों में पिरोते हैं।
वंदे मातरम्
यह गीत भारत माता के प्रति श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है। आज़ादी के आंदोलन से लेकर गणतंत्र दिवस तक, इसकी गूंज हर भारतीय को एकजुट होने का संदेश देती है।
सारे जहाँ से अच्छा
देशप्रेम की भावना से भरा यह गीत भारत की महानता और विविधता को दर्शाता है। 26 जनवरी के कार्यक्रमों में यह गीत गर्व और आत्मविश्वास को और मजबूत करता है।
ऐ मेरे वतन के लोगों
शहीदों के बलिदान को याद दिलाने वाला यह गीत सुनते ही भावनाएं उमड़ पड़ती हैं। गणतंत्र दिवस पर यह गीत देश के लिए जान देने वालों को सच्ची श्रद्धांजलि बन जाता है।
माँ तुझे सलाम
इस गीत में आधुनिक दौर की देशभक्ति की झलक मिलती है। 26 जनवरी के मौके पर यह गीत युवाओं में देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज़्बा भर देता है।
संदेशे आते हैं
फौजियों की भावनाओं और उनके परिवारों के त्याग को दर्शाने वाला यह गीत गणतंत्र दिवस पर देश की रक्षा में लगे जवानों की याद दिलाता है।
चक दे इंडिया
यह गीत देश की एकता, खेल भावना और आत्मविश्वास को दिखाता है। 26 जनवरी के उत्सव में यह गीत सकारात्मक ऊर्जा और जोश भर देता है।
ये देश है वीर जवानों का
भारत की वीरता और सैनिक परंपरा को सलाम करता यह गीत गणतंत्र दिवस पर देश की ताकत और साहस को उजागर करता है।
26 जनवरी के अवसर पर स्कूलों में गूंजने वाले देशभक्ति गीत बच्चों के मन में राष्ट्रप्रेम की गहरी भावना भर देते हैं। मंच पर खड़े होकर जब बच्चे पूरे जोश के साथ “वंदे मातरम्” और “सारे जहां से अच्छा” जैसे गीत गाते हैं, तो उनके चेहरे पर आत्मविश्वास और गर्व साफ दिखाई देता है। इन गीतों के माध्यम से बच्चे न सिर्फ आज़ादी के मायने समझते हैं, बल्कि उनमें देश के लिए कुछ करने का उत्साह भी पैदा होता है। यही सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के भीतर जिम्मेदार नागरिक बनने की पहली सीख देते हैं और गणतंत्र दिवस को उनके लिए एक यादगार अनुभव बना देते हैं।