आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
ब्राजील के स्टार विनीसियस जूनियर ने रियाल मैड्रिड के साथ अनुबंध बढ़ाने पर सहमति जताई है और वह जून 2032 तक स्पेनिश क्लब में बने रहेंगे। क्लब ने यह घोषणा की।
26 वर्षीय विंगर अपने मौजूदा अनुबंध के अंतिम वर्ष में प्रवेश कर चुके थे और खबरों के अनुसार प्रीमियर लीग चैंपियन आर्सेनल ने उनमें दिलचस्पी दिखाई थी।
विनीसियस ने 18 साल की उम्र में मैड्रिड में शामिल होने के बाद से 375 मैचों में 128 गोल किए हैं और क्लब को 14 खिताब जीतने में मदद की है, जिसमें तीन बार ला लीगा और दो बार चैंपियंस लीग का खिताब शामिल है।
क्लब ने गुरुवार को कहा, ‘‘विनीसियस जूनियर हमारे इतिहास के सबसे सफल दौर में से एक के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक रहे हैं।’’
अनुबंध विस्तार की वित्तीय शर्तों का खुलासा नहीं किया गया।
विनीसियस ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘बर्नबेउ में आठ साल बहुत कम हैं। छह और साल और हमेशा के लिए।’’