स्वियातेक ने टोरंटो में रिबाकिना को हराकर साल का पहला डब्ल्यूटीए टूर खिताब जीता

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 14-08-2026
Swiatek beats Rybakina in Toronto to win first WTA Tour title of the year
Swiatek beats Rybakina in Toronto to win first WTA Tour title of the year

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
सातवीं वरीयता प्राप्त इगा स्वियातेक ने बृहस्पतिवार को नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त एलेना रिबाकिना को 6-2, 6-3 से हराकर इस साल का अपना पहला डब्ल्यूटीए टूर खिताब जीत लिया।

यह स्वियातेक का कुल 26वां खिताब है।
 
पोलैंड की स्वियातेक ने मुकाबले की शुरुआत में ही रिबाकिना की सर्विस तोड़ दी और 29 मिनट में पहला सेट अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट में 2-2 के स्कोर पर उन्होंने एक और ब्रेक हासिल किया और 75 मिनट में मुकाबला जीत लिया।
 
स्वियातेक ने कहा, ‘‘मैं पूरी तरह लय में थी। मैं मुकाबले को ताकत से जीतना चाहती थी।’’
 
टूर में सबसे ज्यादा ऐस लगाने वाली रिबाकिना अपनी तेज सर्विस के बावजूद लय हासिल करने के लिए संघर्ष करती रहीं। स्वियातेक ने लगातार आक्रमण, कम गलतियों और कोर्ट पर शानदार मूवमेंट से उन्हें दबाव में रखा।
 
इससे पहले केटरीना सिनियाकोवा और शुआई झांग ने युगल फाइनल में सारा एरानी और निकोल मेलिचर मार्टिनेज की जोड़ी को 6-3, 6-4 से हराया।