श्रीलंका ने भारत के खिलाफ टेस्ट ड्रॉ कराया पर श्रृंखला 0-1 से गंवाई

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 27-08-2026
Sri Lanka draws Test against India but loses series 0-1
Sri Lanka draws Test against India but loses series 0-1

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
सोनल दिनुशा के तीसरे शतक की बदौलत श्रीलंका ने भारत के खिलाफ दूसरा और अंतिम टेस्ट ड्रॉ करा लिया लेकिन मेहमान टीम ने श्रृंखला 1-0 से जीत ली।

भारत ने गॉल में पहला टेस्ट 165 रन से जीता था।
 
श्रीलंका की टीम ने फॉलोआन खेलते हुए दूसरी पारी में नौ विकेट पर 429 रन बनाए। दिनुशा ने नाबाद 133 रन की पारी खेली।