सौरव गांगुली बने इंश्योरटेक मंच इंश्योरेंसदेखो के ब्रांड एंबेसडर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-07-2026
Sourav Ganguly appointed brand ambassador of insurtech platform InsuranceDekho
Sourav Ganguly appointed brand ambassador of insurtech platform InsuranceDekho

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 भारत के पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली को इंश्योरटेक के मंच ‘इंश्योरेंसदेखो’ का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।
 
आयोजकों ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि गांगुली की पहचान एक ऐसे कप्तान की रही है जो निडर होकर खेलें, अपनी टीम का साथ दिया और विजेताओं की एक पीढ़ी तैयार की..उनकी यह पहचान हमारे इस अभियान से मेल खाती है।
 
आयोजकों ने कहा कि ‘खुल कर खेलो’ मंच पर मौजूद बीमा सलाहकारों के लिए इस अभियान की शुरुआत की गई है।
 
उन्होंने कहा, ‘‘ इस साझेदारी को डिजिटल और प्रसारण मंचों पर शुरू किए जाने वाले नए टीवीसी अभियान के जरिये पेश किया जाएगा।’’