शास्त्री ने भविष्य में भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तानी के लिए सैमसन का समर्थन किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 15-05-2026
Shastri backs Samson for future T20I captaincy of India
Shastri backs Samson for future T20I captaincy of India

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का कहना है कि भारत को टी20 विश्व कप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन अगले दो-तीन साल में क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में राष्ट्रीय टीम की कप्तानी के लिए एक मजबूत दावेदार होंगे।
 
सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारतीय टीम ने दो महीने पहले घरेलू मैदान पर आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का खिताब जीता था जिसमें 31 वर्षीय सैमसन को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया था।
 
शास्त्री ने कहा कि जब 2028 में अगला टी20 विश्व कप आएगा तब तक भारत को शायद सूर्यकुमार की जगह लेने के लिए किसी को ढूंढना पड़ सकता है क्योंकि उस समय मौजूदा कप्तान 37 साल के हो चुके होंगे।
 
‘द आईसीसी रिव्यू’ के अनुसार शास्त्री ने कहा, ‘‘जब 2028 में अगला टी20 विश्व कप खेला जाएगा, तब तक भारत शायद एक नए कप्तान की तलाश में हो सकता है। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि अगले कुछ साल में सूर्यकुमार का प्रदर्शन कैसा रहता है। ’’
 
भारत के इस पूर्व आल राउंडर ने कहा, ‘‘लेकिन संजू सैमसन ने खुद को कप्तानी की भूमिका के लिए एक मजबूत दावेदार के तौर पर पेश किया है क्योंकि उन्होंने बीते समय में राजस्थान रॉयल्स के लिए यह भूमिका निभाई है। ’’