फिलिप्स, एलन की आक्रामक बल्लेबाजी से न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 226 रन का लक्ष्य

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 22-10-2026
Phillips and Allen's aggressive batting helped New Zealand set India a target of 226.
Phillips and Allen's aggressive batting helped New Zealand set India a target of 226.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 फिन एलेन और ग्लेन फिलिप्स की विस्फोटक बल्लेबाजी के बूते न्यूजीलैंड ने बृहस्पतिवार को यहां भारत के खिलाफ पांच मैचों की शृंखला के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में बृहस्पतिवार को यहां चार विकेट पर 225 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

नियमित तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिए जाने के कारण भारतीय आक्रमण में धार की कमी साफ दिखाई दी। एलन ने 24 गेंदों में 45 रन बनाये जबकि फिलिप्स ने 40 गेंदों पर नाबाद 82 रन की तूफानी पारी खेली। दोनों बल्लेबाज़ों के आक्रामक तेवरों के सामने भारतीय गेंदबाज बेअसर नज़र आए।
 
न्यूजीलैंड ने इस तरह से भारत के खिलाफ अपने सबसे बड़े स्कोर की बराबरी की। यह घरेलू मैदान पर न्यूज़ीलैंड का अब तक का सर्वोच्च स्कोर भी रहा।
 
शुरुआत में गेंद को स्विंग मिल रही थी लेकिन न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों ने इस चुनौती का बखूबी सामना किया और बाद में भारतीय गेंदबाज़ों पर जमकर प्रहार किए।
 
करीब चार साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने उतरे भुवनेश्वर कुमार ने अपने पहले ओवर में अच्छी गेंदबाजी की लेकिन अगले ओवर में टिम सीफर्ट (17 गेंदों में 24 रन) ने उन पर दो चौके और लॉन्ग-ऑन के ऊपर से एक गगनचुंबी छक्का जड़ दिया। इस ओवर में कुल 17 रन बने।