केसी वेणुगोपाल ने अलप्पुझा में रेलवे रखरखाव डिपो बंद होने की जताई आशंका

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 22-10-2026
KC Venugopal expressed apprehension about closure of railway maintenance depot in Alappuzha.
KC Venugopal expressed apprehension about closure of railway maintenance depot in Alappuzha.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने आशंका जताई कि धनबाद एक्सप्रेस का तिरुवनंतपुरम तक विस्तार करने का रेलवे का प्रस्ताव अलप्पुझा में रखरखाव डिपो को बंद करने और रेल लाइन के दोहरीकरण के नाम पर उसकी पिट लाइन को हटाने की योजना का हिस्सा है।

अलप्पुझा से सांसद वेणुगोपाल ने बुधवार रात फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि मौजूदा रेलवे बुनियादी ढांचे को हटाने से तटीय जिले में रेलवे के विकास पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
 
उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसे समय में जब केरलम में कोच रखरखाव केंद्रों में जगह की भारी कमी है, मौजूदा और चालू बुनियादी ढांचे को हटाना तर्कसंगत नहीं है।’’
 
वेणुगोपाल ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर अलप्पुझा में रेलवे के विकास पर प्रतिकूल असर डालने वाले किसी भी कदम का विरोध किया है।
 
उन्होंने रेल मंत्री से यांत्रिक विभाग की सिफारिशों पर विचार करने, दक्षिण रेलवे की इंजीनियरिंग योजना में आवश्यक बदलाव करने और अलप्पुझा यार्ड में ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त नयी पिट लाइन बनाने का आग्रह किया।