नीरज चोपड़ा ने राष्ट्रमंडल खेल भालाफेंक में रजत जीता, यशवीर को कांस्य

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 01-08-2026
Neeraj Chopra wins silver in Commonwealth Games javelin throw, Yashveer gets bronze
Neeraj Chopra wins silver in Commonwealth Games javelin throw, Yashveer gets bronze

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 भारतीय भालाफेंक सुपरस्टार नीरज चोपड़ा कठिन हालात में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सके लेकिन रजत पदक जीता जबकि यशवीर सिंह ने राष्ट्रमंडल खेलों में शुक्रवार को आखिरी प्रयास में सर्वश्रेष्ठ थ्रो करके कांस्य पदक अपने नाम किया ।

तोक्यो ओलंपिक चैम्पियन 28 वर्ष के नीरज ने दूसरे प्रयास में इस सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 85 . 83 मीटर थ्रो फेंका जो दूसरे स्थान पर रहने के लिये काफी था ।
 
वह 19 जून को दोहा डायमंड लीग में 85 . 69 मीटर के थ्रो के साथ चौथे स्थान पर रहे थे।
 
राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार उतरे 24 बरस के यशवीर ने छठे और आखिरी प्रयास में 85 . 41 मीटर थ्रो फेंककर सभी को चौंका दिया । इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 83 . 72 मीटर था । वह पांचवें दौर के बाद 81 . 33 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास से सातवें स्थान पर थे लेकिन आखिरी प्रयास जबर्दस्त रहा ।
 
श्रीलंका के स्टार रूमेश थरंगा पथिरागे ने अपेक्षा के अनुरूप 89 . 75 मीटर फेंककर स्वर्ण पदक जीता ।
 
बेहद सर्दी और तेज हवाओं के प्रदर्शन उनका यह प्रदर्शन शानदार रहा ।उन्होंन जून में रोम डायमंड लीग में 92 . 62 मीटर का थ्रो फेंका था ।
 
भारत के रोहित यादव 81 . 56 मीटर के थ्रो के साथ सातवें स्थान पर रहे ।
 
पाकिस्तान के गत चैम्पियन और मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन अरशद नदीम 77 . 41 के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ तीन दौर के बाद बाहर हो गए । मौजूदा विश्व चैम्पियन त्रिनिदार और टोबैगो के केशोर्न वालकॉट छठे स्थान पर रहे ।